NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card: अब बिना बैंक डिटेल्स भी डाउनलोड कर सकेंगे हॉल टिकट, NTA ने दी बड़ी राहत

On: June 18, 2026 11:30 AM
Follow Us:
NEET UG 2026 Re-Exam Admit Card: अब बिना बैंक डिटेल्स भी डाउनलोड कर सकेंगे हॉल टिकट, NTA ने दी बड़ी राहत

NEET UG 2026 Admit Card: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों को बड़ी राहत दी है। अब अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए बैंक अकाउंट डिटेल्स अनिवार्य रूप से भरने की जरूरत नहीं होगी। NTA ने छात्रों की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए नियमों में बदलाव किया है, जिससे उम्मीदवार बिना बैंक जानकारी अपडेट किए भी अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे।

21 जून को होगी NEET UG 2026 री-एग्जाम

NEET UG 2026 री-एग्जाम का आयोजन 21 जून 2026 को देश और विदेश के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। परीक्षा से पहले NTA ने एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं, लेकिन कई उम्मीदवार बैंक डिटेल्स सत्यापित न होने के कारण अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड नहीं कर पा रहे थे। इसी समस्या को देखते हुए एजेंसी ने नया पब्लिक नोटिस जारी कर उम्मीदवारों को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए अतिरिक्त विकल्प उपलब्ध कराया है।

Read Also: NSE IPO: SBI समेत सरकारी बैंकों और इंश्योरेंस कंपनियों पर होगी पैसों की बारिश, करोड़ों शेयर बेचकर कमाएंगे मोटा मुनाफा

NTA ने दिए दो विकल्प

NTA के अनुसार, परीक्षा शुल्क रिफंड प्रक्रिया के लिए बैंक विवरण आवश्यक हैं, लेकिन इसकी वजह से किसी उम्मीदवार का एडमिट कार्ड नहीं रोका जाएगा। अब उम्मीदवारों को लॉगिन करने के बाद दो विकल्प दिखाई देंगे: इस फैसले के बाद जिन छात्रों के पास फिलहाल बैंक डिटेल्स उपलब्ध नहीं हैं, वे सीधे पहला विकल्प चुनकर अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

लाखों छात्रों को मिलेगा फायदा

NTA के मुताबिक, NEET UG 2026 एडमिट कार्ड 14 जून को जारी किए गए थे और अब तक करीब 16 लाख उम्मीदवार इसे डाउनलोड कर चुके हैं। हालांकि, बड़ी संख्या में छात्रों ने बैंक अकाउंट संबंधी तकनीकी समस्याओं की शिकायत की थी। एजेंसी ने स्पष्ट किया है कि बैंक डिटेल्स बाद में भी अपडेट की जा सकती हैं और इसका परीक्षा में शामिल होने की पात्रता पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

NEET UG 2026 Admit Card कैसे डाउनलोड करें?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान स्टेप्स फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. NEET UG की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. “NEET UG 2026 Admit Card Download” लिंक पर क्लिक करें।
  3. आवेदन संख्या और जन्मतिथि दर्ज कर लॉगिन करें।
  4. स्क्रीन पर दिख रहे दो विकल्पों में से अपनी सुविधा के अनुसार एक विकल्प चुनें।
  5. एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट निकाल लें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड न हो तो क्या करें?

यदि किसी उम्मीदवार को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में परेशानी आ रही है, तो वह NTA हेल्पलाइन से संपर्क कर सकता है।

हेल्पलाइन नंबर:

  • 011-40759000
  • 011-69227700

छात्रों के लिए जरूरी सलाह

NEET UG 2026 री-एग्जाम में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम समय की तकनीकी दिक्कतों से बचने के लिए जल्द से जल्द अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और परीक्षा केंद्र से जुड़ी सभी जानकारी पहले ही जांच लें NEET UG 2026 छात्रों के लिए बड़ी राहत! अब बिना बैंक डिटेल्स भी डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

Leave a Comment